{"_id":"618915829bd290433d37ee77","slug":"fathepur-news-five-accused-arrested-in-atul-mishra-murder-case-fatehpur-news-knp662661032","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल मिश्रा हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल मिश्रा हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। युवक की पीट-पीटकर हत्या से नाराज ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद गाजीपुर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने हत्या में नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अतुल मिश्रा पर दीवाली की रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही राकेश पक्ष ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया था। घायल अतुल की कानपुर में शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इसके बाद पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हो सका था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की। पुलिस ने हत्यारोपी राकेश और उसके पुत्रों आशीष, बाबू, बल्ली व राकेश के भाई राजू गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों का घर में ताला लटका हुआ है।
हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में आरोपी पक्ष के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। इसी वजह से गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया पांचों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।