फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fire on Babu's son of Inter College

इंटर कालेज के बाबू के बेटे पर झोंका फायर

Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fire on Babu's son of Inter College
फतेहपुर। गाली-गलौज का विरोध करने पर शनिवार रात तीन युवकों ने इंटर कालेज के बाबू के घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने बाबू के बेटे पर फायर किया। गोली दरवाजे में लगने से युवक बाल-बाल बच गया। मामले की शिकायत पर पुलिस पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर मोहल्ला निवासी अरविंद सिंह जनता इंटर कालेज बिंदकी में बाबू हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे मोहल्ले के एक प्रभावशाली के घर में रहने वाला युवक और उसके दो साथी दरवाजे पर खड़े होकर गालियां दे रहे थे।
विज्ञापन

इस पर बेटे राघवेंद्र ने उन्हें घर के सामने से हटने के लिए बोला। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बेटे के साथ मारपीट की। बेटा घर में जान बचाने के लिए घुसने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक युवक ने तमंचा निकाला और बेटे पर फायर झोंक दिया। गोली दरवाजे पर लगी। घटना से परिवार दहशत में आ गया है। जिसके बाद आरोपियों के डर से रात को कोतवाली जाने की हिम्मत नहीं हुई।

गोली चलाने वाला आरोपी मूल रूप से असोथर थाने के एक गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ असोथर थाने में हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed