फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Fire in moving car, brothers saved their lives by jumping

चलती कार में लगी आग, भाइयों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Fire in moving car, brothers saved their lives by jumping
जाफरगंज क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के पास जलती कार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। कानपुर-बांदा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 11 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवार सगे भाइयों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग की लपटों को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कार एक किनारे होने से यातायात बाधित नहीं हुआ।
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के सिहरोही निवासी मनीष और अभय सगे भाई हैं। दोनों किराने का काम करते हैं। वह चित्रकूट घूमकर कन्नौज वापस लौट रहे थे।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुर नहर पुल के पास उनकी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देखकर कार सवार रुके और किसी तरह कूदकर भागे।
करीब एक घंटे तक कार धू-धू कर जलती रही। प्रभारी निरीक्षक केशव दास वर्मा ने बताया कि कार में आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed