फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Father going to distribute son's wedding card dies in road accident

बेटे की शादी कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Sat, 15 Jan 2022 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Father going to distribute son's wedding card dies in road accident
हीरालाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने जा रहे पिता की शनिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। घटना से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर महराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव निवासी हीरालाल (45) के बेटे कुलदीप उर्फ आशीष की 18 फरवरी को शादी है। शादी का निमंत्रण बांटने वह शनिवार को अपने भतीजे मोनू के साथ बाइक से एकारी गांव आया था।
विज्ञापन

एकारी गांव से वह असोथर के गेंडुरी गांव जा रहे थे। हसवा कस्बा मोड़ के पास ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा और भतीजा बाइक से उछलकर रोड पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा मोनू हेलमेट लगाया था। इसलिए उसके शरीर पर चोटें आईं। हादसे की सूचना पर हसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। मार्च्युरी हाउस में मृतक के बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई आशीष रोडवेज में बस कंडक्टर है। उसकी बारात 18 फरवरी को फतेहपुर के कंसपुर गुगौली गांव जानी है।

हादसे से मृतक की पत्नी श्यामरती और बेटी रीशू और अन्य परिजनों का हाल बेहाल दिखे। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।

मर्च्यूरी हाउस में रोते बिलखते मृतक हीरालाल के परिजन। संवाद

मर्च्यूरी हाउस में रोते बिलखते मृतक हीरालाल के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed