फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmers can increase income by doing organic farming

किसानों की आय दोगुनी करने को दी जानकारी

Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmers can increase income by doing organic farming
कृषक गोष्ठी में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। तहसील परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय किसान गोष्ठी और सेमिनार का समापन हुआ। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतशील खेती करने और जैविक खेती करने की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव की डॉ.साधना वैश्य ने फल व सब्जी संरक्षण और मूत्र संवर्धन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सामायिक खेती और संतुलित खादों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने जैविक खाद और वर्मी खाद के उपयोग के बारे में बताया। कहा कि इस समय सब्जी और फल के फसलों का मौसम है।
जैविक खाद से उत्पादन व गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। डॉ. देवेंद्र स्वरूप ने किसानों को पशु पालन के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुनील कुमार उद्यान निरीक्षक ने सूक्ष्म सिंचाई के प्रबंधन, उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा जैनेंद्र तिवारी ने भी जानकारी दी। रेशम, फल, सब्जी के स्टाल भी लगाए गए। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रामशंकर, दिनेश सिंह, मोहम्मद रफीक, रमेश सिंह, उमाशंकर तिवारी आदि किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने की और संचालन शब्बीर हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed