{"_id":"61abbac272a40322b32e6791","slug":"fathepur-news-farmers-anger-erupted-over-trampling-of-crops-fatehpur-news-knp6677363120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को रौंदने पर फूटा किसानों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को रौंदने पर फूटा किसानों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
जाम में फसे ट्रक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। संगोलीपुर खदान आने-जाने वाले ट्रक व ट्रैक्टरों ने किसानों की फसलों को रौंद दिया। इससे शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। लाठी-डंडे लेकर किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर आकर वाहनों को रोक दिया।
इस पर वाहन चालकों से उनकी नोकझोंक भी हुई। सुबह नौ बजे से एक बजे तक जाम लगा रहा। एक बजे खदान संचालक ने नुकसान पर मुआवजा देने की बात कही तब ग्रामीण रास्ते से हटे।
किसान विनीत गर्ग, सत्य नारायण निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, नरपत निषाद, छेदा निषाद, नृपति लाल निषाद, किशन आदि ने बताया कि कच्ची रोड होने के कारण अगर सामने से ट्रक आता है तो दूसरी ओर से आ रहा ट्रक उनके खेत में उतर जाता है।
विज्ञापन
ऐसा ही ट्रैक्टर चालक करते हैं। दिन में वाहन चालक कुछ संकोच करते हैं लेकिन रात में वाहन निकालने के लिए वह फसलों को कुचल डालते हैं। ऐसे में काफी नुकसान हो रहा है।
शनिवार की सुबह नौ बजे जब वाहन खेत में उतरे तो किसान भड़क गए। उन्होंने संगोलीपुर मोड़ पर सड़क पर आकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में खदान तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
वाहन चालकों ने गुस्साए ग्रामीणों से बहस की तो मामला और बिगड़ गया। सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। खदान संचालक भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अब वाहन खेतों में नहीं जाएंगे और अगर किसी खेत से वाहन जाते हैं और फसल को नुकसान होता है, तो इसका मुआवजा दिलाया जाएगा। जाम एक बजे तक लगा रहा और इसके बाद वाहन निकलने शुरू हुए। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस पहुंची और समझाकर दोनों पक्ष को शांत कर दिया गया है।
पांच ट्रक हुए सीज
संगोलीपुर मौरंग खदान के रास्ते से आ रहे ओवरलोड पांच ट्रकों को खनन अधिकारी व एआरटीओ ने पकड़ लिया और थाने ले जाकर सीज कर दिया। बताया गया कि दो ट्रकों का ऑनलाइन चालान भी किया गया है।