{"_id":"61bcdc25b9e6fb4c374e9091","slug":"fathepur-news-farmer-dies-in-road-accident-fatehpur-news-knp6699785182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन
रामप्रकाश की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बकेवर। सड़क हादसे में शुक्रवार सुबह किसान की मौत हो गई। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाक्षेत्र के ईशेपुर गांव निवासी राम प्रकाश उत्तम (55) किसान थे। वह साइकिल से शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे देवमई बाजार सब्जी लेने जा रहे थे।
मुगल मार्ग पर डारी गांव के पास किसी वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान उछलकर रोड पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा, तो किसान की मौत हो चुकी थी। इसबीच ईशेपुर गांव का होमगार्ड संतोष वहां से निकला।
उसने राम प्रकाश को पहचान लिया और परिजनों को खबर दी। हादसे की सूचना पर मृतक के पुत्र भरत, शत्रुघ्न और पत्नी रामसखी मौके पर पहुंचे।
उनका शव देखकर हाल बेहाल हो गए। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को हादसे की तहरीर दी। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही हैं।