{"_id":"61df1ad24f368f11f805ccb3","slug":"fathepur-news-facility-of-voting-at-home-to-the-elderly-and-disabled-fatehpur-news-knp674847863","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्घ और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा
विज्ञापन
फतेहपुर। बुजुर्ग, दिव्यांग और कोरोना मरीजों के लिए इस बार का चुनाव बेहद खास होने वाला हैं। वह इसलिए क्योंकि इस बार उनकी मतदान करने की इच्छा में उनकी शारीरिक समस्या बाधा नहीं बनेगी।
निर्वाचन आयोग पहली बार ऐसे मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सहूलियत देने जा रहा है। हालांकि यह सुविधा पूरी तरह से ऐच्छिक होगी। घर बैठे मतदान में पूरी सहूलियत देने के लिए आयोग ने बाकायदा फार्म 12 डी नाम का एक प्रारूप बनाया है। जिसका बीएलओ घर-घर वितरण कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के 38 हजार मतदाता हैं। इसी तरह 16410 दिव्यांग मतदाता भी हैं। इन सभी के घरों में फार्म 12 डी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनके जरिये दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को यह बताना होगा कि वह घर से ही मतदान करना चाहते हैं या बूथ पर जाकर मतदान करना चाहते हैं। फार्म वापसी के बाद घर से ही मतदान करने वाले मतदाताओं को एसएमएस के जरिये उनके नंबरों पर मतदान के दिन की सूचना देंगे।
इसके बाद पोस्टल बैलट लेकर एक टीम उनके घर पहुंचेगी। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। हालांकि पोस्टल बैलट का मतदान सामान्य निर्वाचन की तारीख में नहीं होगा।
इसके लिए आयोग से अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी। पोस्टल बैलेट से मतदान कराने वाली टीम में दो मतदान कार्मिक, माइक्रो आबजर्वर, वीडियोग्राफर और पुलिस के जवान शामिल होंगे।
पोस्टल बैलेट से मतदान की जो तारीख तय होगी उस अवधि में जो भी कोरोना मरीज क्वारंटीन होंगे, उन्हें भी घर बैठे मतदान की सहूलियत इसी प्रकार मिलेगी। पोस्टल बैलेट से पड़ने वाले इन मतों की गणना भी अलग से की जाएगी।
विधानसभावार आंकड़े एक नजर में -
---------------------
विधानसभा क्षेत्र - बुजुर्ग मतदाता (80 वर्ष से अधिक) - दिव्यांग मतदाता
---------------------
जहानाबाद - 5705 - 2280
बिंदकी - 4344 - 1556
फतेहपुर - 4980 - 2530
अयाह शाह - 5778 - 2007
हुसैनगंज - 3050 - 950
खागा - 3310 - 1088
-------------------------
कुल - 27167 - 10411
-------------------------
फार्म 12 डी एक ऐच्छिक प्रक्रिया है, ताकि जो लोग बूथ तक पहुंचने में असहज हैं, वह अपने मताधिकार से वंचित न हों। हालांकि हमने बूथों पर वृद्धों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर बूथ में रैंप से लेकर व्हील चेयर तक के इंतजाम किए गए हैं। किसी भी वृद्ध या दिव्यांग को बूथ में दिक्कत नहीं होगी। - अपूर्वा दुबे, जिला निर्वाचन अधिकारी।