फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Eyes turned on Naubasta crossroads, accident happened

नौबस्ता चौराहा: संभलकर जनाब, नजरें हटी-दुर्घटना घटी

Wed, 22 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Eyes turned on Naubasta crossroads, accident happened
कानपुर-प्रयागराज लेन पर भी ऐसी ही समस्या। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। बहुप्रतीक्षित नौबस्ता बाईपास (नौबस्ता चौराहा) पर बने ओवरब्रिज की रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू हो चुका हैं। कार्यदायी संस्था पीएनसी ने डिवाइडर पर मिट्टी का पहाड़ बना दिया है। ओवरब्रिज के नीचे का रास्ता (अंडर पास) खोल दिया गया है।
विज्ञापन

इस पूरी व्यवस्था में संस्था ने मौसम के बदलते मिजाज का ध्यान नहीं रखा और न ही तकनीकी रूप से सड़क पर ध्यान दिया। इसका खामियाजा किसी भी दिन किसी राहगीर को अपनी जान देकर या फिर दुर्घटना के रूप में चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से कानपुर दोनों रूट पर अंडरपास के नजदीक मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। एक तरफ मुख्य सड़क से तेज रफ्तार से वाहन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंडरपास से लोग अपनी रफ्तार के साथ सड़क पर आ रहे हैं। डिवाइडर पर मिट्टी का ढेर लगने से लोगों को वाहन भी दिखने बंद हो गए हैं। ऐसे में यहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। (संवाद)
सर्विस लेन बनाने का काम शुरू, ब्रेकर नहीं
प्रयागराज से कानपुर जाने वाले हाईवे के नौबस्ता चौराहे की यह तस्वीर है। अंडरपास की ओर से लोग खागा नौबस्ता रोड की ओर आ रहे हैं, वहीं प्रयागराज की ओर से वाहन तेजी से चले आ रहे हैं।
दिन का समय है तो अंडर पास की ओर से आने वालों की रफ्तार कम है लेकिन हाईवे पर चल रहे वाहन तेज रफ्तार में हैं। हाईवे पर स्पीड ब्रेकर की जरूरत है। ताकि हाईवे पर चल रहे वाहनों की गति पर इस स्थान पर नियंत्रण लगे। मौसम बदल रहा है और कोहरा शुरू होते ही यह स्थान बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है।
सर्विस लेन बनी लेकिन ब्रेकर नहीं
यह तस्वीर कानपुर से प्रयागराज हाईवे अंडरपास के नीचे की हैं। कानपुर की ओर से वाहन आ रहे हैं और अंडर पास की ओर से लोग नौबस्ता रोड की ओर तेजी से निकल रहे हैं। नौबस्ता रोड की ओर से आने वालों के लिए ब्रेकर बना हुआ है लेकिन हाईवे पर नहीं।
ऐसे में यह लेन भी बेहद ही खतरनाक है। शाम होने के बाद दोनों लेन पर ब्रेकर नहीं होने के कारण हादसे की संभावना बनी रहती है। डिवाइडर पर मिट्टी का ढेर होने के कारण लोग दूसरे लेन से आने वाले वाहनों को नहीं देख पा रहे हैं। यह स्थिति दिन-ब-दिन बढ़ती रहेगी जब तक ओवरब्रिज बनकर तैयार नहीं हो जाता है।
दोनों ओर से रिटेनिंग वॉल का काम शुरू
नौबस्ता चौराहे पर ओवरब्रिज का मुख्य पुल बनकर तैयार हो चुका है। अब कार्यदायी संस्था दोनों ओर से रिटेनिंग वॉल बनाने में लगी है और इसके लिए खुदाई का काम तेजी से चल रहा है।
ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर दीवार बनने भी लगी है लेकिन पूर्वी छोर पर यह काम अभी बंद हैं। संस्था ने दिसंबर में ओवरब्रिज शुरू कर देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी इसमें कम से कम दो से तीन महीने लगने वाले हैं।
सेशन कोर्ट के पास हाईवे में दरार, काम शुरू
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सत्र न्यायालय के सामने हाईवे पर सड़क को काटकर गड्ढा किया गया है। सुरक्षा के लिए यहां पर बैरीकेटिंग कर दी गई है। संस्था से जुड़े इंजीनियर प्रदीप शर्मा ने बताया कि उस जगह पर दरार (क्रैक) आ गया था।
दरार बड़ी थी, इसलिए उस जगह को काटकर निकाल दिया गया है। यहां पर फिर से सड़क बनाई जाएगी। मामूली दरार होने पर उसे मैटेरियल से भर दिया जाता है। दरार बढ़ जाने पर उस हिस्से को काटकर निकालना पड़ता है।
नौबस्ता अंडरपास के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर अभी तक नहीं थे। जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया है, तुरंत स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। - अनुज तिवारी, मैनेजर, पीएनसी।

अंडर पास के दोनों ओर हाईवे पर ब्रेकर की जरूरत है। रात में यह स्थान कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। मौके पर जाकर देखा गया है और कार्यदायी संस्था से बात करके इस स्थान को सुरक्षित करने को कहा गया है। - आनंद प्रकाश शुक्ला इंस्पेक्टर खागा

रिटेनिंग वॉल के लिए हुई खुदाई, मिट्टी का ढेर। संवाद

रिटेनिंग वॉल के लिए हुई खुदाई, मिट्टी का ढेर। संवाद- फोटो : FATEHPUR

सत्र न्यायालय के सामने हाईवे पर हुई खुदाई। संवाद

सत्र न्यायालय के सामने हाईवे पर हुई खुदाई। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed