फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,European Sand Martin doing acrobatics on the banks of Yamuna

कालिंदी किनारे कलाबाजी कर रही यूरोपियन सैंड मार्टिन

Sat, 11 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,European Sand Martin doing acrobatics on the banks of Yamuna
यमुना किनारे उड़तीं सैंड मार्टिन चिड़िया। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। यूरोप महाद्वीप के देशों में मिलने वाली छोटी सी चिड़िया सैंड मार्टिन पिछले कुछ दिनों से यमुना के किनारे हवा में कलाबाजी करते देखी जा रही है। दमहा और तुर्की नाले के बीच एक रेत (मिट्टी) से बने टीले पर हजारों की संख्या में ये प्रवासी पक्षी आकर ठहरे हैं। टीले पर छेद बनाकर इन्होंने अपना घोंसला बनाया हुआ है।
विज्ञापन

सैंड मार्टिन के नाम से पहचानी जानी वाली यह चिड़िया मुख्य रूप से पानी के बहाव से बनने वाले टीलों पर निवास करती हैं। ऐसा ही एक टीला दमहा और तुर्की नाले के बीच पानी के बहाव के कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

टीले में ऊंचाई पर पक्षियों ने छेद करके अपने घोंसले बनाए हैं और सुबह से शाम तक इनका शोर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बेहद तेज रफ्तार से उड़ने वाली यह चिड़ियां यमुना किनारे और टीले के आसपास उड़ने वाले कीट-पतंगों को हवा में ही पकड़कर निगल लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि चिड़िया मुख्य रूप से यूरोप महाद्वीप के देशों में अलग-अलग नाम से प्रचलित है और ठंड के मौसम में माइग्रेट (विस्थापित) होती हैं। करीब चार साल बाद पक्षियों के यह झुंड किशनपुर आया है।
मछली की तरह हैं इनकी पूंछ
हवा में कलाबाजी कर कीटों को पकड़ने वाली इस चिड़ियां की पूंछ बिल्कुल मछली की पूंछ की तरह होती है। इनकी लंबाई करीब 12 से 14 सेमी और वजन करीब 11 से 20 ग्राम होता है।

सैंड मार्टिन प्रवासी पक्षी है। भारत में यह ठंड के मौसम में प्रवास के लिए आती हैं। यह पक्षी बहुत अधिक ठंडी जगह पर नहीं रहता है। गर्मियां आते ही यह वापस यूरोप चली जाती है। - आजाद सिंह, पक्षी विशेषज्ञ, अयोध्या, फैजाबाद।

यमुना किनारे टीले पर बने सैंड मार्टिन चिड़िया के घोंसले। संवाद

यमुना किनारे टीले पर बने सैंड मार्टिन चिड़िया के घोंसले। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed