{"_id":"61a7c21767b50c623f272b64","slug":"fathepur-news-equipment-given-to-165-handicapped-children-fatehpur-news-knp667021081","type":"story","status":"publish","title_hn":"165 स्कूली दिव्याग बच्चों को दिए गए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
165 स्कूली दिव्याग बच्चों को दिए गए उपकरण
विज्ञापन
बीआरसी ऐराया में दिव्यांग बच्चों को उपकरण देती खागा विधायक कृष्णा पासवान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। ऐरायां बीआरसी में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत 165 स्कूली दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी। वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान रहीं।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से स्कूलों में अध्ययनरत छह से 14 वर्ष तक के 165 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए गए हैं।
इसमें 11 को बड़ी ट्राई साइकिल, 33 को छोटी ट्राई साइकिल, 6 व्हील चेयर बड़ी व 20 छोटी, तीन सीपी चेयर, आठ पैकेट एमआर किट, एक पैकेट बड़ी बैशाखी, 27 पीस कैलिपर्स, रोलेटर पांच, ब्रेलकिट एक पैकेट दिया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर बीएसए संजय कुमार कुशवाहा, चेयरमैन गीता सिंह, कृष्णवीर सिंह, विजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अंबिका प्रसाद मिश्रा आदि रहे।