{"_id":"6205550511e13f4095204cff","slug":"fathepur-news-equipment-and-oil-theft-from-transformer-by-cutting-ht-line-wire-fatehpur-news-knp6798123191","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार का तार काटकर ट्रांसफार्मर से उपकरण, तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार का तार काटकर ट्रांसफार्मर से उपकरण, तेल चोरी
विज्ञापन
जोनिहा। पुलिस चौकी के पीछे बिजली आपूर्ति करने के लिए लगे ट्रांसफार्मर का बुधवार रात तेल और उपकरण शातिर चोर चुरा ले गए। खास बात यह रही कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की उपकेंद्र कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों ने सुबह खेत में ट्रांसफार्मर को पड़ा देखकर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी के पीछे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर से 11 हजार केवीए की लाइन के तारों से बिजली सप्लाई होती है।
तारों को काटकर ट्रांसफार्मर बल्ली के सहारे खेत पर उतारा गया। विद्युत लाइन के तार इतनी सफाई से काटे गए कि उनमें फाल्ट तक नहीं हुआ। इसी वजह से उपकेंद्र में सप्लाई बाधित होने का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
चोर ट्रांसफार्मर खोलकर 14 तांबे के क्वायल, 360 लीटर तेल अन्य पार्ट्स चुरा ले गए हैं। पार्ट्स की कीमत करीब पांच लाख है। खेत में आरी, ब्लेड और बल्ली पड़ी मिली है।
इससे पहले 13 अक्तूबर को भी चोर इसी ट्रांसफार्मर का तेल और सामान चुरा ले गए थे। पुलिस पहले की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। चौकी इंचार्ज महेश कुमार घटना की जांच करने पहुंचे हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी इंचार्ज से जांच रिपोर्ट मांगी गई है।