{"_id":"619696314335ac7bff3c05a4","slug":"fathepur-news-end-bitterness-and-keep-brotherhood-among-themselves-fatehpur-news-knp664780563","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में कटुता खत्म कर भाईचारा कायम करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में कटुता खत्म कर भाईचारा कायम करने पर जोर
विज्ञापन
अमौली रोड स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित संमेलन में भाग लेते पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद। भाजपा और अपना दल के संयुक्त पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में पार्टी बंदी और कटुता समाप्त करने पर सहमति बनी। गुरुवार को सम्मेलन में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल तैयार करें।
कस्बे के अमौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए पंचायत प्रतिनिधि सम्मलेन में पूर्व और वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का मिलन कराया गया। कारागार राज्यमंत्री ने पंचायत चुनाव के दौरान उपजे मतभेद दूर करके आपसी भाईचारा कायम करने की अपील की।
कहा कि जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधानों को एक मंच में लाकर ग्राम पंचायतों को विकास की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को खजुहा ब्लाक, 11 को अमौली ब्लाक में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अमौली ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह, खजुहा प्रमुख सुनीता देवी, देवमई प्रमुख सोनम उत्तम, विनय उत्तम, विजय शंकर, जगदीश सिंह, ओमप्रकाश, उदय शंकर, रामसिंह, दयाराम, अनिल तिवारी, उमेश उत्तम, महेश चौरसिया, रामलला निषाद और समस्त पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।