फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Employees suspended for not taking charge of cold chain counter

कोल्ड चेन पटल का चार्ज न लेने पर कर्मचारी निलंबित

Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Employees suspended for not taking charge of cold chain counter
फतेहपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, जनपद स्तरीय अंर्त विभागीय समन्वय समिति द्वितीय एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन में हुई। जिसमें कोल्ड चेन का प्रभार नहीं लेने पर कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश डीएम ने दिया।
विज्ञापन

बैठक में अमौली अस्पताल में तैनात कर्मचारी शैलेंद्र द्वारा कोल्ड चेन पटल का चार्ज नहीं लेने की बात आने पर डीएम अपूर्वा दुबे ने खासी नाराजगी जताई। इसके साथ ही उसे निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने उसे निलंबित कर दिया। डीएम ने कहा कि बैठक में आने से पहले सभी एजेंडा बिंदुओं को अच्छी तरह से पढ़कर आए ताकि पूछने पर सही उत्तर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी एमओआईएसी से कहा कि जिन कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जा चुका है, उन्हें रिलीव कर दें। कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज व छूटे हुए लोगों को शत प्रतिशत लगवाई जाए।
अगर इसमें दिक्कत आती है तो खंड विकास अधिकारियों की मदद ली जाए। दस्तक अभियान के तहत उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा को घर-घर जाकर बुखार के मरीजों को चिह्नित करने को कहा।
उन्होंने ब्लाकवार बनाए गए गोल्डन कार्ड की समीक्षा की। बताया गया कि अब तक कुल एक लाख 98 हजार 534 कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 32894 शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं।

डीएम ने कहा कि जिन ब्लाकों में गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति कम है, वहां कैम्प लगाकर कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर डीएम ने रामा देवी, अंजली देवी, सुशीला देवी, शबीना बानो, शहनुमा बानो को गोल्डन कार्ड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed