फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Employees engaged in demanding restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में जुटी कर्मचारियों की भीड

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Employees engaged in demanding restoration of old pension
फतेहपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में कर्मचारियों ने नहर कालोनी में धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों की एकजुटता ही पुरानी पेंशन बहाली में अहम भूमिका निभाएगी। आंदोलनों में कर्मचारियों की जुटने वाली भीड़ से लखनऊ और दिल्ली सरकारों को चूल्हे हिल जाएंगी।
विज्ञापन

मोर्चा संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव न कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है। इस बार आरपार की लड़ाई होगी। जरूरत पड़ी तो दफ्तरों में तालाबंदी करने में भी कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के बाद कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। जुलूस पटेलनगर चौराहे से विकास भवन गेट होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। धरने का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर अशोक कुमार, निधान सिंह, भीमसेन, राजसेन श्रीवास्तव, वेद सिंह, मनीष सचान, अतुल यादव, प्रदीप सिंह, लाल देवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा, बलराम सिंह, दिग्विजय सिंह, रत्नेश पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, विवेक द्विवेदी, हृदयेश श्रीवास्तव आदि रहे।

प्यास से बिलबिलाए आंदोलनकारी
फतेहपुर। नहर कालोनी में धरना दे रहे कर्मचारी प्यास से बिलबिलाते रहे। हैंडपंप खराब होने के कारण कर्मचारियों को पानी के लिए पटेलनगर चौराहे तक आना पड़ा। पूर्व से आंदोलन घोषित होने के बावजूद पानी के टैंकर की व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed