फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Eight injured including former headman in attack

हमले में पूर्व प्रधान समेत आठ लोग घायल

Mon, 18 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Eight injured including former headman in attack
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के जजरहा गांव में रविवार सुबह खुन्नस में एक पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान पक्ष पर हमला किया। इसमें आठ लोग घायल हुए। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से हालात को संभाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, पथराव, बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से देवगांव (मूसेपुर) और जजरहा गांव में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जजरहा गांव निवासी महमूद नट शनिवार रात देव गांव से आ रहा था। जहां उसने पूर्व प्रधान रामावती देवी के दरवाजे पर गाली गलौज की। विवाद होने पर प्रधान के देवर शिवमोहन ने महमूद नट को मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी खुन्नस का बदला लेने के लिए महमूद नट रविवार सुबह अपने आठ दस लोगों के साथ लाठी, डंडे और धारदार हथियारों के साथ देवगांव पहुंचा। पूर्व प्रधान अपनी देवरानी आशा देवी, देवर शिवमोहन के साथ खेत पर धान के बोझ बांध रही थी।
महमूद नट पक्ष ने महिलाओं और शिवमोहन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पूर्व प्रधान पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद मारपीट और पथराव चालू हो गया। हमले में पूर्व प्रधान रामवती का हाथ फैक्चर हो गया।
पूर्व प्रधान पति हरिश्चंद्र पाल और शिवमोहन के सिर फट गए। आशा देवी, जगजीत उर्फ कल्लू पाल, रामचंद्र पाल, रामखेलावन पाल, नीरज पाल भी घायल हुए। इसके बाद पूर्व प्रधान पक्ष के लोग लोग लाठी डंडे लेकर आरोपियों के गांव जाने लगे।
इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ को शांत किया। पुलिस ने किसी तरह से दोनों गांव के हालात संभाले। पुलिस ने पूर्व प्रधान पति हरिश्चंद्र की तहरीर पर महमूद नट, नईम नट, शहीद नट, सलमान नट, अस्लीम उर्फ पोक्सी नट, सनोमान नट, लल्लन नट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया। दो समुदायों के बीच विवाद स्थिति तनाव पूर्ण दिखी। इसे देखते हुए जाफरगंज, गाजीपुर और ललौली थानाध्यक्ष गांव पहुंचे। सीओ डीसी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की सजगता पर बड़ी घटना होने से बची
जजरहा गांव में देवगांव निवासी पाल बिरादरी के पूर्व प्रधान के परिवार के साथ मारपीट की घटना हो जाने के बाद दो समुदायों के बीच का माहौल गर्म हो गया। सैकड़ों की भीड़ जजरहा गांव में नटों के परिवारों पर हमला बोलने व मारपीट करने की तैयारी थी।

जजरहा गांव किनारे ग्रामीण पहुंच गए थे। कुछ ने पथराव भी कर दिया था। भीड़ का एक समूह देवगांव के वर्तमान प्रधान मुशीरुद्दीन के घर की ओर बढ़ रहा था लेकिन ललौली, गाजीपुर, जाफरगंज की पुलिस फोर्स तत्परता के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति संभाल लिया। गांव के कुछ संभ्रात लोगों ने पुलिस प्रशासन का साथ देकर भीड़ को शांत किया। पुलिस ने मारपीट के चार आरोपियों को घरों से पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed