फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,E-pop machine will work in the purchasing center premises only

क्रय केंद्र परिसर में ही काम करेगी ई-पॉप मशीन

Sun, 03 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,E-pop machine will work in the purchasing center premises only
धान क्रय केंद्र की प्रतीकात्म फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने इस बार कई बदलाव किए हैं। ई-पॉप (इलेेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन से धान की खरीद सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही हो सकेगी।
विज्ञापन

इसके बाद अगर कोई केंद्र प्रभारी तौल कराता है, तो मशीन में फीडिंग नहीं होगी। मशीन शाम को सात बजे और सरकारी अवकाश पर काम नहीं करेगी।
सरकारी क्रय केंद्रों में धान बेचने वाले किसानों को इस बार ई-पॉप मशीन में अंगूठा लगाना पड़ेगा। तब किसान के पंजीकृत खाते में धान की तौल फीड होगी। इन मशीनों में लोकेशन सेटिंग की गई है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों के नाम ई-पॉप मशीन जारी होने के बाद क्रय केंद्र की लोकेशन सेटिंग की जाएगी। यह मशीनें क्रय केंद्र परिसर के 200 मीटर की परिधि में ही काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र परिसर से बाहर ले जाने पर मशीन काम नहीं करेगी। साथ ही सुबह नौ बजे मशीन का नेटवर्क आएगा और शाम को सात बजे अपने आप चला जाएगा। इस बीच में ही धान की तौल कराकर किसानों के अंगूठा लगवाए जा सकेंगे।
जिले मेें आईं 97 ई-पॉप मशीनें
धान खरीद के लिए जिले में 73 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे और जिले में 97 मशीनें आ चुकी हैं। शासन से 20 प्रतिशत अधिक मशीनें दी गई हैं। ताकि खराब होने की स्थित में दूसरी मशीन क्रय केंद्र को दी जा सके और धान की खरीद प्रभावित न हो। अब तक जिले में चार संस्थाओं के 28 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं।
1.58 लाख टन धान खरीद का मिला लक्ष्य
एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी और 28 फरवरी तक तक होगी। शासन से 1.58 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य जिले को मिला है। 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान खरीदा जाएगा।
मोबाइल नंबर और आधार लिंक होने पर ही होगा पंजीयन
धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार पंजीकरण कराने में विशेष सावधानी बरती जा रही है। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही वेबसाइट में फीड होगा। दूसरा नंबर डालने पर पंजीयन नहीं होगा। अगर किसान अपने भाई, पत्नी, पुत्र के मोबाइल नंबर को पंजीयन में दर्ज कराता है, तो वेबसाइट में अमान्य लिख जाएगा और पंजीयन नहीं होगा।
पंजीकरण में परिवार के सदस्य को बनाना होगा नॉमिनी
सरकारी खरीद केंद्र में धान तौल कराने में यदि किसान किसी कारण से नहीं जा पाता है, तो ऐसी दशा में नामिनी जाकर ई-पॉप मशीन में अंगूठा लगाकर धान की तौल करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को पंजीयन के दौरान अपने परिवार के ही किसी एक सदस्य को नामिनी वाले कॉलम में आधार कार्ड दर्ज करना होगा।
किस संस्था का कहां बना है क्रय केंद्र
हाट शाखा - मंडी समिति फतेहपुर, जहानाबाद मंडी, बिंदकी मंडी, उपमंडी किशनपुर, नवीन मंडी खागा, असोथर उपमंडी, बहुआ, भिटौरा, हसवा, हथगाम, धाता, मलवां, अमौली ब्लाक के विपणन गोदाम में क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
पीसीएफ-- सहकारी समिति हरिहगंज, देवरी लक्ष्मणपुर, बरारी, अंदौली, सीतापुर, सातोजोगा, बुदवन, नरौली, पधारा, मथुरापुर सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है।

.....
यूपीएसएस-- कठेरवां, जमलामऊ, घाटमपुर
....
एफसीआई-- धाता, जहानाबाद मंडी
क्रय केंद्रों में जिन किसानों को धान बेचना है, वह अपना पंजीयन करा लें। पंजीकरण में किसान अपने परिवार के ही सदस्य को नामिनी रखें। इसके बिना किसी किसान की खरीद नहीं होगी। - अविनाश झा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा। संवाद

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा। संवाद- फोटो : FATEHPUR

धान खरीद के लिए ई-पॉप मशीन। संवाद

धान खरीद के लिए ई-पॉप मशीन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed