फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Driver dies due to high tension line current

हाईटेंशन लाइन के करंट से चालक की मौत

Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Driver dies due to high tension line current
मर्च्यूरी हाउस में परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हाईटेंशन लाइन के करंट से बुधवार को लोडर चालक की मौत हो गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी रितेश कुमार (24) लोडर चालक था। वह कोतवाली के बृजलाल नगर में प्लास्टिक पाइप लोड करने गया था। पाइप लदवाने के लिए वह गाड़ी में चढ़ा था।
इस दौरान झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह झुलस कर नीचे गिर गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता महेश कुमार ने बताया कि तीन बेटों और एक बेटी में रितेश सबसे बड़ा था। उसकी कमाई से परिवार का खर्च चलता था। 21 अप्रैल 2022 को उसकी शादी होनी थी।
हादसे से मां सुनीता देवी और भाइयों में जितेंद्र, कृष्ण कुमार का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रितेश कुमार की फाइल फोटो। संवाद

रितेश कुमार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed