{"_id":"616c7164eaa300011d133ead","slug":"fathepur-news-dna-sampling-of-the-deceased-and-the-accused-fatehpur-news-knp658778059","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका और आरोपी के डीएनए की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका और आरोपी के डीएनए की हुई सैंपलिंग
विज्ञापन
खागा। 15 अक्तूबर को एक गांव में तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर पुलिस रविवार को भी सतर्क दिखी। इस मामले में पुलिस ने मृतका और आरोपी का डीएनए जांच के लिए भेजा है। ताकि ठोस साक्ष्य अदालत में पेश कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके। उधर, इस घटना के बाद कोई भी नेता पीड़ित पक्ष के दरवाजे नहीं पहुंचा।
खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद से गांव में हर कोई बस कड़े शब्दों में इस कृत्य की निंदा कर रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भी हर समय अपनी बेटी को याद कर बिलख रहे हैं।
उधर, पुलिस रविवार को भी दिन भर गांव की स्थिति पर नजर रखे रही। एलआईयू भी पूरी तरह से अलर्ट रही। पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।