{"_id":"61d495248abd4a67803b94fe","slug":"fathepur-news-deputy-cm-inaugurated-46-roads-fatehpur-news-knp673390721","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने 46 सड़कों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने 46 सड़कों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
डाक बंगले में वर्चुअल कार्यक्रम देखते सदर और खागा विधायक साथ में अन्य। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की 11981.81 लाख की लागत से 75.98 किमी लंबी 46 सड़कों का शिलान्यास और 111.06 लाख की लागत से 1.70 किमी लंबी तीन सड़कों का लोकार्पण मंगलवार को लखनऊ से वर्चुअल किया। डिप्टी सीएम ने इन सभी परियोजनाओं में तीन दिन के अंदर शिलापट लगवाने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास, सबके विश्वास को सार्थक कर सबका विकास किया है। प्लास्टिक के कचरे को रिसाइक्लिंग करके सड़क निर्माण में प्रयोग किया।
उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर शिलान्यास और लोकार्पण की कई परियोजनाओं का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिलापट्ट लगवाने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग करे।
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण में तकनीक प्रयोग कर पांच हजार करोड़ की बचत की, जो प्रदेश के विकास में सहायक हुआ है। जो अधिकारी और ठेकेदार अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। लोकनिर्माण विभाग की सड़कों के किनारे खाली जमीन में हर्बल पौध, हर्बल वाटिका, फलदार पौध लगाए जाएंगे।
इस मौके पर सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक खागा कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र के अलावा अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार सिंह और निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता सुनील दत्त मौजूद रहे।