{"_id":"61e459cfcddd33068f3da8a6","slug":"fathepur-news-death-of-pregnant-accused-of-murder-fatehpur-news-knp6756971176","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
पूनम की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। गर्भवती महिला की शनिवार रात मौत हो गई। मायके पक्ष के आरोप लगाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के गंभरी गांव निवासी जगन्नाथ तिवारी की पुत्री पूनम (25) की शादी चार साल पहले कल्यानपुर थाना क्षेत्र कंकराबाद निवासी अर्पित अग्निहोत्री के साथ हुई थी।
अर्पित ने बताया कि पत्नी को शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने के चलते हालत बिगड़ी, तो वह उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने पत्नी को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला महिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कल्यानपुर थाने पहुंचे मृतका के पिता और भाई धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग करते हुए अक्सर बेटी के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कई बार सुलह भी कराई। ससुराली उसकी देखभाल भी नहीं करते थे। इस कारण उसकी हालत अत्यधिक हालत खराब होने के बाद उसे लेकर सरकारी अस्पताल गए।
यदि सही समय पर इलाज के लिए लेकर जाते, तो उसकी जान बच जाती। मृतका की एक तीन साल की पुत्री आध्या है। थानाध्यक्ष अनुरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।