फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dead body of youth drowned in Yamuna was found after 20 hours

यमुना नदी में डूबे छात्र का 20 घंटे बाद शव बरामद

Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dead body of youth drowned in Yamuna was found after 20 hours
संगम कुमार दुबे की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। प्रतिमा विसर्जन के बाद शनिवार शाम दोस्तों के साथ यमुना में नहाने के दौरान डूबे युवक का 20 घंटे बाद मछुवारों की मदद से शव खोजा जा सका। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी अनिल कुमार दुबे मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह परिवार समेत अजमतपुर में रहते हैं। उनका छोटा बेटा संगम कुमार दुबे (18) प्रतिमा विसर्जन के बाद दरियाबाद गांव के पास यमुना नदी में दोस्तों दीपू, रामजी, श्रवण कुमार, छोटू सिंह के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

नहाते समय गहराई में चले जाने से युवक डूब गया था। संगम बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों व मछुवारों की मदद से काफी खोजबीन की थी, लेकिन रात तक युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय मछुवारों की मदद से युवक जहां पर डूबा था। वहीं पर रविवार सुबह फिर खोजबीन चालू हुई। करीब 20 फीट की गहराई में युवक का शव जाल में फंस गया। शव को बाहर निकाला गया।

शव देखकर मां गुड़िया देवी, बहन नम्रता बदहवास हो गईं। पिता अनिल कुमार दुबे और बड़ा भाई रवि कुमार दुबे बेहाल दिखे। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed