फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,DCM driver's body found

यमुना में गिरी डीसीएम के चालक का तीसरे दिन शव बरामद

Mon, 28 Feb 2022 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,DCM driver's body found
यमुना नदी में शव निकालने जाते एसडीआरएफ के जवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। पीपा पुल की बैरीकेडिंग तोड़कर यमुना में गिरी डीसीएम के चालक का सोमवार दोपहर घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर शव मिल गया। बांदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर मृतक चालक और खलासी के परिजन पहुंचे। उन्होंने शवों की पहचान की। वहीं पोकलैंड मशीनों में तार फंसाकर डीसीएम को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

बांदा की ओर से पीपा पुल के रास्ते शुक्रवार रात आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर यमुना में गिर गई थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शनिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था। डीसीएम नंबर से जांच के बाद पुलिस ने गाड़ी मालिक मनोज अग्रवाल से संपर्क किया था।
विज्ञापन

जिसके बाद रविवार को मिले शव की पहचान डीसीएम के खलासी साजिद निवासी लाल दरवाजा थाना अमेठी जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई थी। उसके साथ चालक शकील (45) निवासी पठान टोला थाना गुरुसहायगंज जिला कन्नौज के भी होनेे का पता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक शकील का शव सोमवार को जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरवल घाट के पास दोपहर में मिला। मछुवारों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने हादसे की सूचना पर पहुंचे चालक के भाई अकील से शव की शिनाख्त कराई।
जिसके बाद शव को बांदा पुलिस को सौंपा गया। अकील ने बताया कि खलासी साजिद रिश्ते में चालक का भांजा लगता है। भाई शकील के दो छोटे बच्चे और पत्नी रिजवाना
है। एसडीआरएफ टीम प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि शव डीसीएम के नीचे दबा रहा होगा। डीसीएम को निकालने का सुबह से प्रयास किया जा रहा था। डीसीएम के उलटने-पलटने पर शव बहा है।

पुल निर्माण में लगेंगे चार से पांच दिन
डीसीएम को निकालने के लिए पीपा पुल को तोड़ा गया है। जिसे दोबारा तैयार करने में चार से पांच दिन लगेंगे। पुल से प्रतिदिन करीब पांच सैकड़ा वाहनों का आवागमन होता है। बांदा, कानपुर, बिंदकी तहसील क्षेत्र के लोगों का अधिकांश आना जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed