फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Confession came in the case of death of 11 monkeys

11 बंदरों की मौत के मामले में आया कबूलनामा

Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Confession came in the case of death of 11 monkeys
छिवलहा। 29 अक्तूबर को सेमरहा गांव में हुई 11 बंदरों की मौत के मामले में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति माफी मांगते हुए दिख रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर की सुबह सेमरहा गांव के बाहर एक बाग में लोगों ने बंदरों को तड़पते देखा था। सूचना पर वन विभाग, पुलिस व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे थे। इसमें 11 बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शवों का पोस्टमार्टम कर उनका बिसरा जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। घटना में वन उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह की ओर से हथगाम में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक अधेड़ माफी मांगता हुआ दिख रहा है। वीडियो में बताया गया कि इस व्यक्ति ने जहर देकर बंदरों को मार डालने की बात स्वीकार की है।
हालांकि वीडियो में बंदरों को जहर देने की बात का जिक्र नहीं हुआ है। एसओ हथगाम अश्विनी सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। व्यक्ति की पहचान कर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed