{"_id":"61f82d022869a026247e49a9","slug":"fathepur-news-complete-the-syllabus-through-e-gyan-ganga-and-eme-vidya-youtube-channel-fatehpur-news-knp6780187154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई ज्ञान गंगा और ईएमई-विद्या यू-ट्यूब चैलन से पूरा करें पाठ्क्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई ज्ञान गंगा और ईएमई-विद्या यू-ट्यूब चैलन से पूरा करें पाठ्क्रम
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई ज्ञान गंगा और ईएमई विद्या यू-ट्यूब चैनल की व्यवस्था की गई है। कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राएं ई ज्ञान गंगा और कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राएं ईएमई-विद्या यू-ट्यूब चैनल के माध्य से पढ़ाई कर सकते हैं।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जिले की ऑनलाइन पढ़ाई व्यवस्था की समीक्षा की। जिसमें स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने हर हालत में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के पास स्मार्ट फोन नहीं है।
वह नजदीक रहने वाले किसी छात्र के साथ बैठकर स्मार्ट फोन के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। जिनका पाठ्यक्रम पिछड़ गया हैै, वह ई-ज्ञान गंगा और ईएमई-विद्या यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से पूरा कर लें।
विज्ञापन
इसकी मॉनीटरिंग के लिए जीआईसी प्रधानाचार्य उदय प्रभात को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पांच स्कूलों की ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे।