फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Chit fund company absconding with two crores of investors

चिटफंड कंपनी निवेशकों का दो करोड़ लेकर फरार

Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Chit fund company absconding with two crores of investors
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर में संचालित एक कंपनी निवेशकों का करीब दो करोड़ लेकर फरार हो गई। कंपनी के एजेंटों की ओर से तीन संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पटेल नगर इलाके में डीजीआर लैंड डेवलपर्स और डीजीआर लक्ष्य निधि लिमिटेड नाम से 2011 में सुशील कुमार दुबे, राजेश कुुमार और सुनीता देवी ने चिट फंड कंपनी खोली थी।
विज्ञापन

कंपनी में धुन्नीलाल निवासी देवमई, शिवसरन निवासी बहती, सरिता देवी पासिनपुरवा सौनाखेड़ा, रामलखन निवासी चंदनपुर, सत्यनारायण निवासी जगदीशपुर एजेंट के रूप में जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंटों का आरोप है कि कंपनी के संचालक सुशील, राजेश, सुनीता ने 29 नवंबर 2011 में फिक्स डिपाजिट में निवेश करने और कराने पांच साल में धन दोगुना, दस साल में चार गुना, 15 साल में 10 गुना देने का लालच दिया था।
विश्वास दिलाने के लिए चेक देने की बात कही थी। आरोपियों के झांसे में आकर करीब दो करोड़ रुपये उन लोगों ने जमा कराए थे। रुपये उन लोगों के संपर्क में आने वाले करीब 550 लोगों के जमा कराए थे।
कंपनी की ओर से रसीद और बांड भी जमाकर्ताओं को दिए गए थे। पांच साल पूरे होने पर मैच्युरिटी बांड जमा कराए, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। उन्हें टरकाते रहे, विरोध करने पर गाली गलौज करके भगा दिया।

मामले की 12 अक्तूबर को एसपी से शिकायत की गई। सीओ सिटी संजय सिंह ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कंपनी के तीनों संचालकों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed