फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cheating of five lakhs in the name of getting job in army canteen

आर्मी कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी

Sat, 02 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cheating of five lakhs in the name of getting job in army canteen
फतेहपुर। आर्मी कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने प्रतापगढ़ के तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी यशबीर सिंह ने आरोप लगाया कि 2016 को उनकी मुलाकात प्रतापगढ़ के रहने वाले अजय कुमार मिश्रा, अतुल कुमार शुक्ला व अशोक कुमार शुक्ला से हुई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे आर्मी कैंटीन में नौकरी दिलवाने के झांसा दिया। इसके बदले में 5 लाख रुपये की मांग की। यशबीर ने 50 हजार रुपये नगद दिए और साढ़े चार लाख उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल बीतने के बाद आरोपियों ने उसे एक फर्जी काल लेटर दिया। इस काल लेटर की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो वह लोग टालमटोल करने लगे। कोतवाल संतोष शर्मा ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी व गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed