फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Chairman's representative, along with his colleagues, made a deadly attack on the BJP leader

भाजपा नेता को पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने साथियों के साथ लात-घूंसों से पीटा

Tue, 23 Nov 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Chairman's representative, along with his colleagues, made a deadly attack on the BJP leader
जिला अस्पताल में भर्ती घायल लिपिक आकिब। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी को सोमवार दोपहर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने साथियों के साथ मिलकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। घटना के समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना देखकर विधायक भड़क उठे और कोतवाली में धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि सपा नेता हाजी रजा और साथियों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सदर विधायक ने गिरफ्तारी होने तक धरने पर बैठे रहने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लाला बाजार मोहल्ला निवासी फैजान ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल के पास वह पार्टी कार्यकर्ता इमरान से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तभी पनी मोहल्ला निवासी पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, सभासद राहत, जुनैद उर्फ जुन्ना, गुलाम, शमशाद समेत 15-20 लोग आए। बीजेपी का प्रचार-प्रसार किए जाने की खुन्नस में उन पर हमला किया।
मुख्यमंत्री को भी गालियां दीं। आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हाजी रजा सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसने सरेआम चाकू से हमला किया।
रोड पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सभासद राहत और अन्य साथियों ने लात-घूसों से पीटा। वह होटल में जान बचाने के लिए घुसे तो होटल से बाहर घसीटकर लाए और जेब से 14 हजार 600 रुपये लूट लिए। लाइसेंसी और अवैध असलहों की बटों से पीटा।

फैजान ने मामले की सूचना सदर विधायक विक्रम सिंह, डीएम, एसपी, जिलाध्यक्ष को दी। मौके पर सिर्फ सदर विधायक ही पहुंचे और फैजान को कोतवाली ले गए।
विधायक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली में विधायक साथियों के साथ धरने पर भी बैठ गए।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरी घटना एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि अपने साथियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द सभी को पकड़ा जाएगा।

चेयरमैन प्रतिनिधि के घर पर दबिश देने जा रही पुलिस की जीप को घेरकर खड़े पनी मोहल्ले के लोग। संवाद

चेयरमैन प्रतिनिधि के घर पर दबिश देने जा रही पुलिस की जीप को घेरकर खड़े पनी मोहल्ले के लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

मारपीट का सीसी टीवी फुटेज। संवाद

मारपीट का सीसी टीवी फुटेज। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed