{"_id":"61ba4304048676419a31ea2c","slug":"fathepur-news-cash-and-goods-stolen-by-breaking-into-grocery-store-fatehpur-news-knp669588030","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में सेंध लगाकर नगदी-सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान में सेंध लगाकर नगदी-सामान चोरी
विज्ञापन
दुकान की दीवार में लगी सेंध। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। पिपरहा डेरा रोड स्थित एक किराना दुकान में मंगलवार रात सेंध लगाकर चोरों ने नकदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली तो घटना की जानकारी हुई।
पिपरहा डेरा निवासी जगदंबा निषाद ने बताया कि उनकी पिपरहा रोड पर किराना की दुकान हैं। दुकान में वह आधार कार्ड से पैसा निकालने का काम भी करते हैं।
मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में चोर दीवार में सेंध लगाकर दुकान के अंदर घुस गए। सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो चोरी होने का पता चला।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोर करीब 27 हजार रुपये व किराने का सामान ले गए हैं। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।