{"_id":"61701d6995ba581070762d64","slug":"fathepur-news-case-filed-against-three-including-son-in-mother-s-murder-fatehpur-news-knp659256994","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या में बेटे समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या में बेटे समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली पुलिस ने महिला की मौत के मामले में उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपियों में प्रधान और उसका भाई भी शामिल है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुरवा गांव निवासी भूरा के दो बेटे राजकुमार और श्रीराम हैं। भूरा का आरोप है बेटा श्रीराम अक्सर घरवालों से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद करता है।
19 मई की रात वह अपने प्रधान मित्र जियालाल और छक्कू के साथ घर पहुंचा था। जियालाल और छक्कू सगे भाई हैं। श्रीराम बड़े बेटे राजकुमार से बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा।
विज्ञापन
देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। यह देख बीच-बचाव करने के लिए पत्नी बिंदी देवी पहुंची। तो छोटे बेटे श्रीराम ने पत्नी के सिर पर डंडा मार दिया। वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
यह देख वह परिजनों समेत उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने से मौत की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।