फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bundelkhand was erased from the map of India: Praveen

भरत के नक्शे से मिटाया गया था बुंदेलखंड: प्रवीण

Tue, 02 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bundelkhand was erased from the map of India: Praveen
खागा। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने एक नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाया। अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति परिसर में बुंदेलखंड को राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 23वीं बार खून से पत्र लिखा गया।
विज्ञापन

आयोजन में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि एक नवंबर 1956 को नेहरू सरकार ने बुंदेलखंड को तोड़कर इसे भारत के नक्शे से हटा दिया था।
जबकि देश की आजादी के समय बुंदेलखंड अलग राज्य था। इसकी राजधानी नौगांव, छतरपुर थी। 22 मार्च 1948 को बुंदेलखंड का नाम बदलकर विंध्य प्रदेश कर दिया गया।
इसमें बघेलखंड को भी जोड़ दिया गया। एक नवंबर 1956 को बुंदेलखंड को दो टुकड़े कर भारत के नक्शे से मिटा दिया गया। तब से बुंदेलखंड दो राज्यों के बीच पिसता चला आया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरकार बनने पर बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का वादा किया गया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें खून से पत्र लिखा जा रहा है। इस मौके पर शक्ति सामंत, नास्त्रोदमस त्रिपाठी, सुशील अवस्थी, राजीव त्रिवेदी, समीर, सुभाष, राहुल और अनेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed