फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bullion shopkeeper hanged himself

सराफा दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Oct 2021 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bullion shopkeeper hanged himself
संजय सोनी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सराफा दुकानदार ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करते दूसरे घर पहुंचे। जहां फंदे पर दुकानदार को शव लटकता पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना मोहल्ला निवासी संजय सोनी (45) की तांबेश्वर नगर जेल रोड पर दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल पर घर भी बनवाया था।
वह परिवार के साथ चौधराना स्थिति पुराने घर में रहता था। कुछ दिनों से दुकान भी बंद चल रही थी। चौधराना से देर शाम संजय घूमने के बहाने से निकला था। वह रात होने पर घर नहीं लौटा, तभी परिजन खोजबीन करते तांबेश्वर नगर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन किसी तरह दरवाजा खोलकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां कमरे में रस्सी के फंदे से संजय का शव लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय तीन भाई थे। घटना से उसकी पत्नी किरन का हाल बेहाल हो गया। वह अपने पीछे बेटा सुमित को छोड़ गया है। पत्नी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों का काफी कर्ज हो गया था।

इसी के चलते पति ने आत्महत्या की है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कर्ज के चलते दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed