फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,BTech student's body created a ruckus as soon as he came to the village

बीटेक छात्र का शव गांव आते मचा कोहराम...

Tue, 07 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,BTech student's body created a ruckus as soon as he came to the village
साहिल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के बीटेक छात्र की कानपुर में हादसे में मौत हो गई। उसका शव सोमवार शाम को गांव पहुंचा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिहार से मां और पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

शहबाजपुर गांव निवासी रामबहादुर परिहार का बड़ा पुत्र साहिल परिहार (25) कानपुर में अपने छोटे भाई शिवम के साथ रहता था। वह कानपुर में बीटेक कर रहा था।
वह रविवार को एक बजे अपने साथी शिवा अग्निहोत्री निवासी जोनिहा के साथ कानपुर जा रह था। महाराजपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास तेज रफ्तार बस ने उसकी कार में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में साहिल की मौके पर मौत हो गई। शिवा को मामूली चोटें आई। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक की कार के परखच्चे उड़ गए। मां कुसुमलता, पिता राम बहादुर बिहार में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव पैतृक गांव आते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इकलौती बहन अंजली व छोटे भाई का रो-रोकर हाल बेहाल दिखा। मृतक के चाचा रज्जन ने बताया कि मां-पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed