{"_id":"622654094607672d2a54ce5a","slug":"fathepur-news-board-question-papers-will-be-kept-inside-triple-lock-in-fatehpur-news-knp6842699163","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपल लॉक के अंदर रखे जाएंगे बोर्ड प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिपल लॉक के अंदर रखे जाएंगे बोर्ड प्रश्नपत्र
विज्ञापन
स्काउट भवन में बैठक में शामिल केंद्र व्यवस्थापक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र इस बार ट्रिपल लॉक में रखे जाएंगे। इसकी एक-एक चाभी केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
स्काउट भवन में सोमवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।
ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। इसलिए सभी केंद्र व्यवस्थापक केंद्रों की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करा लें। सबसे अहम बात यह कि स्ट्रांग रूम की अलमारी सेंटर लॉक के अलावा दो ताले बाहर से बंद करने की व्यवस्था कराएं।
विद्यालय में जनरेटर, सीसीटीवी, बालक-बालिका शौचालय भी दुरुस्त कराए जाएं। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदय प्रभात, विनय प्रताप सिंह, राकेश त्रिवेदी, विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।