{"_id":"61d049fe9f097b1eb40c2662","slug":"fathepur-news-blown-92-thousand-from-the-farmer-s-account-by-bluffing-fatehpur-news-knp6728395182","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर खाते से 92 हजार की रकम उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर खाते से 92 हजार की रकम उड़ाई
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक कर्मचारी बनकर साइबर अपराधियों ने किसान के खाते से 92 हजार रुपये पार कर दिए। किसान ने शिकायत एसपी से की। जिस पर साइबर सेल की जांच के बाद मलवां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर निवासी रमेश चंद्र किसान हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर 2021 को उसके पास एक फोन आया। उसने अपने आप को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया है।
जिसे चालू कराने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर और ओटीपी की जानकारी उसे दें। वह उनके झांसे में आ गया। उसने एटीएम कार्ड का नंबर और ओटीपी बता दिया।
कुछ देर बाद छह बार में उसके खाते से 92 हजार रुपये निकल गए। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि जांच कराकर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।