{"_id":"61584f668ebc3eab0675fb22","slug":"fathepur-news-bjp-s-brooms-walked-on-a-clean-road-fatehpur-news-knp655766364","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रामेबाजी: साफ सड़क पर चली भाजापाईयों की झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रामेबाजी: साफ सड़क पर चली भाजापाईयों की झाड़ू
विज्ञापन
छिवलहा कस्बे में पहले से साफ सड़क पर सफाई करते भाजपाई। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
छिवलहा। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर जगह-जगह लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में छिवलहा कस्बे में सफाई अभियान की एक तस्वीर में जो दिखा वह बेहद ही मजाकिया था।
यहां कई भाजपाई हाथ में झाडू़ू लेकर सड़क पर सफाई करते नजर आए। हैरत की बात ये रही कि झाड़ूू उस सड़क पर चल रही थी, दो पूरी तरह से साफ थी। साल भर पहले भी कलक्ट्रेट परिसर में भी कुछ इस तरह की स्थिति हुई थी। जब दिग्गज भाजपाइयों को इसी तरह से झाड़ूू लगाई थी।
छिवलहा कस्बे में अजब-गजब सफाई अभियान का जिम्मा विधानसभा विस्तारक जगदीश प्रसाद (जिला हमीरपुर), छिवलहा मंडल अध्यक्ष रामू वाजपेई, भाजयुमो मंडल महामंत्री आशीष तिवारी, अमिलिहा पाल प्रधान रमेश पासवान, भाजयुमो सदस्य छेदीलाल प्रजापति, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महेश द्विवेदी, अभिषेक शर्मा व उनके साथियों के कंधे पर था।
विज्ञापन
जैसे ही मीडियाकर्मी सड़क पर आए तो भाजपा पदाधिकारी झाड़ूू लेकर सड़क पर आ गए। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि केवल फोटो खिंचवाने तक ही यह अभियान चला। जो फोटो खिंचते ही खत्म हो गया।