{"_id":"61a518cc1b5905738d4eea41","slug":"fathepur-news-bindki-town-battling-jam-fatehpur-news-knp666652810","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की समस्या से जूझ रहा बिंदकी कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की समस्या से जूझ रहा बिंदकी कस्बा
विज्ञापन
गांधी चौराहे के समीप जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। जाम की समस्या से कस्बावासी जूझ रहे हैं। सोमवार को कस्बे की प्रमुख सड़कों पर छह घंटे आवागमन प्रभावित रहा। बाईपास अधूरा होने के कारण यह समस्या रोज होती है।
सोमवार को तहसील रोड, मुगल रोड, ललौली रोड, कुंवरपुर रोड में छह घंटे जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम का एक कारण सड़क फुटपाथों पर अतिक्रमण भी है। हालांकि प्रमुख कारण बिंदकी बाईपास न बन पाना है। कस्बे के अंदर से छोटे बड़े सभी वाहनों का आवागमन है। वाहनों के हार्न और धूल के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में पड़ी नो वेडिंग जोन
दो साल पहले नगरपालिका ने कस्बे के प्रमुख चौराहों पर 100 मीटर तक के एरिया में नो वेडिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी। तत्कालीन एसडीएम की मौजूदगी चौराहों में नो वेडिंग जोन तय करने के लिए पैमाइश भी हुई, लेकिन इस पर आगे कोई काम नहीं हुआ।
यह बोले जिम्मेदार
प्रमुख चौराहों में पिकेट ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। फिर भी जाम लगने की स्थिति में अन्य पुलिस कर्मी लगाकर जाम हटवाया जाता है। - योगेंद्र सिंह मलिक, सीओ बिंदकी
कस्बे के प्रमुख मार्गों के फुटपाथों की पटरी पर दुकानदारों ने कब्जा कर दुकानें लगा ली है। जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। - निरुपमा प्रताप, ईओ नगर पालिका बिंदकी