फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,bike rider's body found at amilihapal turn

अमिलिहापाल मोड़ पर मिला बाइक सवार का शव

Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,bike rider's body found at amilihapal turn
मानसिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
छिवलहा। फतेहपुर स्थित कोर्ट से गुरुवार शाम को घर लौट रहे बाइक सवार युवक का शव अमिलिहापाल मोड़ पर सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी बाइक भी वहीं पर पड़ी थी।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को बुलाया। शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे में मौत की आशंका जताई है।
गुरुवार की शाम अमिलिहापाल मोड़ पर राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। कुछ देर बाद शव की पहचान मान सिंह (30) निवासी लक्ष्मणपुर (अंहिदा) के रूप में हुई।
विज्ञापन

घरवालों को इसकी खबर मिली तो वह तुरंत मौके पर आ गए और मान सिंह को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। खबर मिलने पर हथगाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता सोहनलाल ने बताया कि मान सिंह की शादी करीब चार साल पहले सुनीता निवासी इस्कुरी थाना खागा के साथ हुई थी। शादी के साल भर बाद पति व पत्नी के बीच विवाद होने लगा।
इस पर सुनीता ने बेटे व परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी मुकदमे की तारीख में गुरुवार को बेटा बाइक से फतेहपुर कोर्ट गया था।
जहां से शाम को मान सिंह ने उन्हें दूसरी गाड़ी से घर भेज दिया और खुद बाद में आने की बात कही। शाम साढे़ सात बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। हथगाम एसओ आश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे में मौत की आशंका है।
मां ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी
परिजनों ने बताया कि मान सिंह व उसकी पत्नी सुनीता के बीच हो रहे विवाद को लेकर मान सिंह की मां चंद्रवती अवसाद में रहने लगी थीं। उसने कुछ दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी।

दूसरे नंबर का बेटा था मान सिंह
पिता सोहन लाल ने बताया कि मान सिंह अपने चार भाईयों व एक बहन के बीच दूसरे नंबर का बेटा था। वह गांव में ही रहकर खेती करता था और उसी से खर्च चलाता था। मानसिंह के सिर के पीछे चोट लगी है और सामने के दांत टूट गए हैं। माना जा रहा है कि हादसे के चलते यह सब कुछ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed