फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 04 Nov 2021 05:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bike rider killed in a road accident
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में बुधवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मिलाप कोठी देवीगंज निवासी विपिन सिंह (45) बाइक से बुधवार शाम मलवां जा रहा था। नउवाबाग के पास किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में 11 घायल
फतेहपुर। गुरुवार को सड़क हादसों में 11 लोग घायल हुए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
असोथर थाना क्षेत्र के सेमराही गांव निवासी अरविंद गांव के ही मुन्ना के साथ बाइक से भैरवा गांव जा रहे थे। रास्ते में बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए।
थरियांव थाना क्षेत्र के करमोन निवासी साधु बाइक से हुसैनगंज थाने के मानपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। हुसैनगंज रोड पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी शिव सागर की 50 वर्षीय पत्नी बेलपती रिश्तेदार संदीप कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी। किसी वाहन टक्कर लगने से घायल हो गए।
बकेवर थाने के हिम्मतपुर गांव निवासी अजय कुमार बाइक से जा रहा था। गांव के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी चंद्रमणि द्विवेदी सड़क हादसे में घायल हो गया।

किशनपुर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी किशोर अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।
धाता थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी दिलीप सड़क हादसे में घायल हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के शाहीपुर निवासी विमल बाइक से थरियांव कस्बा सामान लेने आ रहा था। बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed