{"_id":"61e06c46290c826eca7800e5","slug":"fathepur-news-bike-rider-dies-in-road-accident-fatehpur-news-knp6751774190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
रोहित कुमार की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
औंग। बहन के घर से मकर संक्रांति का सामान देकर लौट रहे बाइक सवार को बुधवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी रोहित कुमार (22) बीएससी पास कर चुका था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रोहित कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रहने वाली बहन रूबी के घर मकर संक्रांति का सामान देने गया था।
घर लौटते समय औंग थाने के रानीपुर ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कानपुर हैलट पहुंचे।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उसकी सांसे थम गई। मां सावित्री बेटे की मौत से बेसुध हो गई। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया परिजनों ने मौत की सूचना दी है। पोस्टमार्टम के होने के बाद तहरीर देंगे।