फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bike rider dies in collision with ambulance

खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक घुसा, चालक-खलासी घायल

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bike rider dies in collision with ambulance
दुर्घटना के बाद बेरागढ़ीवा के समीप पलटे पड़े ट्रक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। थानाक्षेत्र के बेरागढ़ीवा बकरा मंडी के पास सोमवार रात करीब 11 बजे प्लाई लादकर जा रहा ट्रक आगे ईंट लदे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में प्लाई लदे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। जिसे करीब चार घंटे बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन

बकरा मंजी के पास हुए हादसे में प्लाई लदे ट्रक का खलासी कानपुर देहात के शिवली निवासी अर्जुन का बायां पैर ट्रक में दब गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

ट्रक चालक कल्यानपुर थाना के मदोखीपुर गांव निवासी कौशिक कुमार (32) ट्रक में फंस गया। उसकी कमर से नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त बोनट में दब गया।
बोनट को जेसीबी की मदद से हटाकर चालक को निकाला जा सका। वहीं, ईंट लदा ट्रक भी टक्कर के बाद 20 फीट तक घसीट गया। चालक रायबरेली के पूरेजगन निवासी अनुभव और खलासी अनीश बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि चालक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बहुआ। बाइक सवार प्रेमचंद्र शर्मा (45) निवासी मुरवल बांदा बाइक से घर जा रहा था। बड़ी नहर पुल के पास एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का एक पैर एंबुलेंस के नीचे आ गया।

दुर्घटना के बाद चालक एंबुलेंस समेत भाग निकला। बाइक सवार रायबरेली के लालगंज में रहने वाली अपनी बहन संतोष कुमारी के घर गया था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed