फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bike bag stuck in tractor, woman dies after falling

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, देवर जख्मी

Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bike bag stuck in tractor, woman dies after falling
अल्लीपुर। बिंदकी-कुवंरपुर संपर्क मार्ग पर चक्की नाका ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर में बाइक का झोला फंसने से बाइक सवार गिर गए। हादसे में देवर-भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिला अस्पताल लेकर जाते समय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैना खुर्द निवासी जगदीश कुमार की पत्नी नीतू देवी (27) अपने दो बच्चों ऋषिराज (5) व रितिक (2) को लेकर देवर प्रदीप के साथ बाइक से मायके बिंदकी कोतवाली के अलियाबाद आ रही थी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पास ओवरटेक करते समय एक ट्रैक्टर में बाइक का साइड बैग फंस गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर चोट लगी। देवर और बच्चों को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति हैदराबाद में प्राइवेट मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed