फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Beekeeping can increase the yield of crops by 25%

मधुमक्खी पालन वाले क्षेत्र में 25 फीसदी फसलों का बढ़ेगा उत्पादन

Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Beekeeping can increase the yield of crops by 25%
थरियांव में मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण देते वैज्ञानिक डॉ. जगदीश किशोर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में किसानों को खेती के साथ मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरित किया गया। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुशरूबाग प्रयागराज के प्रभारी विजय किशोर सिंह ने कहा कि एक यूनिट मधुमक्खी पालन करके किसान को दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी होगी। साथ ही जिस क्षेत्र में मधुमक्खी रहेंगी, वहां की फसलों में 20 से 30 फीसदी पैदावार अधिक होगी।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सहयोग से थरियांव में सात दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें किसानों को खेती के साथ मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. जगदीश किशोर ने कहा कि मधुमक्खी पालन से किसान आत्मनिर्भर होगा। इस व्यवसाय से किसानों की खेती का काम भी प्रभावित नहीं होगा। मधुमक्खी पालन से मोम, शहद तो तैयार होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मधुमक्खी जिस खेत या फसल से पराग प्राप्त करती हैं, उन फसलों में 20 से 30 प्रतिशत की पैदावार बढ़ जाती है। एक यूनिट यानि 50 बाक्स में मधुमक्खी पालन से साल में दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी होगी।

कृषि वैज्ञानिक डॉ.नौशाद आलम ने कहा कि मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से एक-एक बाक्स उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. साधना ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और साथ में मधुमक्खी पालन व पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed