{"_id":"61ae56db9260087cdb5dd225","slug":"fathepur-news-banda-came-in-search-of-missing-person-fatehpur-news-knp667971278","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से लापता व्यक्ति की तलाश में बांदा की सर्विलांस टीम आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से लापता व्यक्ति की तलाश में बांदा की सर्विलांस टीम आई
विज्ञापन
कामता सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। दो दिसंबर को प्रयागराज से लापता हुए व्यक्ति की तलाश में बांदा की सर्विलांस टीम रविवार रात खागा पहुंची। लापता व्यक्ति बांदा का रहने वाला है और तिंवदारी थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है। बांदा से आई टीम ने हाईवे के एक ढाबे पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि व्यक्ति को दो दिन पहले देखा गया है।
बांदा जनपद, तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी कामता सिंह (57) प्रयागराज से दो दिसंबर से लापता है। परिजनों ने तिंदवारी थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बांदा जनपद की सर्विलांस टीम ने गायब कामता सिंह की तलाश शुरू की तो पता चला कि उनके साथ जहरखुरानी हुई है। आरोपी कौशांबी जनपद का निकला है। पूछताछ और धरपकड़ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कामता सिंह के साथ बस में जहरखुरानी हुई और वह खागा में उतरे हैं।
विज्ञापन
एसओजी टीम रविवार रात को खागा पहुंची और कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बने हरियाणा मेवात ढाबा पर पहुंची। यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि पांच दिसंबर को कामता सिंह ढाबे पर देखे गए हैं।
इसके बाद वह पैदल ही निकल गए। एसओजी टीम ने बातचीत के बाद खागा कोतवाली पुलिस की मदद से उनकी खोजबीन शुरू की है। सीओ सदर बांदा आरके सिंह ने बताया कि कामता सिंह की तलाश जारी है और वह बीमार भी हैं।