{"_id":"61dc1b8a3a07a836fb604146","slug":"fathepur-news-agra-police-caught-robbed-truck-in-smuggling-ganja-fatehpur-news-knp674492877","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा पुलिस ने गांजा तस्करी में पकड़ा लूटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पुलिस ने गांजा तस्करी में पकड़ा लूटा ट्रक
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे से शुक्रवार रात लूटा गया ट्रक आगरा में गांजा तस्करी में पकड़ा गया है। पुलिस ने ट्रक लूट की तहरीर को फर्जी बताया है।
जिस समय मालिक ने यहां अपना ट्रक लूटे जाने की बात तहरीर दी। उसी समय आगरा पुलिस बदमाशों से मुठभेड़ कर ट्रकों को पकड़ रही थी। पुलिस का मानना है कि ट्रक पकड़े जाने के बाद मालिक ने यहां तहरीर देकर खुद को बचाने के लिए दी होगी।
पंजाब पटियाला के सतनाम सिंह ट्रक मालिक और चालक हैं। उन्होंने आठ दिसंबर को कल्यानपुर थाने में हाईवे से ट्रक लूट की तहरीर दी थी। एसपी पीआरओ आलोक पांडेय ने बताया कि चालक सतनाम सिंह ट्रक से गांजा की तस्करी करता है।
विज्ञापन
उसका ट्रक आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में सात दिसंबर की रात पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ पकड़ा है। मौके से सतनाम सिंह फरार हो गया था। उसने अपने ट्रक व खुद के साथ फर्जी लूट की सूचना थाना कल्यानपुर में दी।
सात दिसंबर की रात करीब तीन बजे आगरा पुलिस ने गांजा बरामदगी में तस्करों से मुठभेड़ दिखाई है। इसी रात करीब दो बजे ट्रक लूटपाट की वारदात होना सतनाम ने बताया है।
पुलिस मान रही है कि तस्करी के दौरान सतनाम सिंह अपने ट्रक की रेकी करता होगा। ट्रक के पकड़े जाने पर भाग आया। यहां मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की। जिससे उसके खिलाफ आगरा पुलिस कोई मामला नहीं बना सके।
तो क्या आगरा की पुलिस कल्यानपुर से ले गई ट्रक
आगरा पुलिस ने मामले में 10 बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ में दो को घायल किया है। आगरा पुलिस ने पहले से गैंग को पकड़ने की तैयारी की होगी। सभी को सर्विलांस में लिए रही होगी। ऐसे में ट्रक चालक सतनाम और खलासी लखबीर का बचना मुश्किल है।
यह भी माना जा रहा है कि चालक और खलासी का गांजा तस्करी से कोई वास्ता नहीं है। तभी आगरा पुलिस ने दोनों को दूर रखा। पुलिस जाल बिछाए रही होगी और आगरा पुलिस की एक टीम ट्रक को कल्यानपुर से ले गई होगी। यहां पुलिस साख बचाने को मामले का पटाक्षेप करने में जुटी है।