फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,After the robbery, the house of three vicious people was locked

डकैती के बाद से चौकी क्षेत्र में तीन शातिरों के घर ताला बंद

Wed, 05 Jan 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,After the robbery, the house of three vicious people was locked
फतेहपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर डकैती की वारदात के बाद चौकी क्षेत्र में रहने वाले तीन शातिरों के घर में तालाबंदी है। घरों में ताले लगाकर गायब होने से संदिग्ध पुलिस के रडार पर आए हैं। पुलिस ने उनकी छानबीन चालू की है। उनके जेल में निरुद्घ साथियों और अन्य बदमाशों से मंगलवार को पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर चौकी क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह की हत्या कर डकैती की वारदात में पुलिस तेजी से छानबीन में जुटी हैं।
पुलिस ने चौकी क्षेत्र के चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी संदिग्धों की धरपकड़ की है। उनसे पूछताछ में तीन और संदिग्धों के नाम सामने आए। पुलिस ने उनके घरों में छापामारी की।
विज्ञापन

राधानगर, विनोबा नगर और नई बस्ती के रहने वाले इन संदिग्धों के घरों में ताला लटकता मिला। पुलिस का शक उन पर गहराया है। डकैती में संदिग्धों का हाथ होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घरों में डकैती के बाद से ही तालेबंदी है। तीनों का पुलिस ने रिकार्ड खंगाला। जिसमें उनके साथियों के नाम सामने आए। इन साथियों के जेल में निरुद्घ होने का पता लगा।
कोतवाल आरके चतुर्वेदी टीम के साथ जिला कारागार पहुंचे और संदिग्धों के साथियों से पूछताछ की। संदिग्धों के रिश्तेदारों के पते, शरणार्थियों, वकीलों के बारे में पता लगाया है।

उनके साथ करीब 14 चोरी, लूट, डकैती के आरोपियों से पूछताछ की है। बता दे एक जनवरी की रात सेवानिवृत्त शिक्षक की ईंट से प्रहार कर हत्या कर बदमाश अलमारियों के लाकर तोड़कर डेढ़ लाख नगदी और 15 लाख कीमत के जेवरात लूट ले गए थे। कोतवाल ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जेल में कुछ शातिरों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed