फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,After the beating of the BJP leader, there was a split in the party

भाजपा नेता की पिटाई के बाद पार्टी में दिखी फूट

Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,After the beating of the BJP leader, there was a split in the party
सोशल मीडिरा पर छाए भाजपा पदाधिकारियों के लिए आमजन के कमेंट। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा नेता की पिटाई के मामले में संगठन की फूट भी देखने को मिली। सदर विधायक के धरने पर बैठने की जानकारी प्रदेश के आला नेताओं को तो हो गई लेकिन जिला संगठन में कोई हलचल नजर नहीं आई। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर टिप्पणियां की गईं।
विज्ञापन

शायद इसी के बाद वह बुधवार को फैजान रिजवी को लेकर एसपी राजेश कुमार सिंह के पास जिलास्तर के पदाधिकारी पहुंचे और उनकी सुरक्षा की मांग की।
इसके बाद एसपी ने दो सिपाही फैजान की सुरक्षा में लगाए हैं। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने हाजी रजा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, जिलामंत्री कुलदीप भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पार्टी में चर्चा रही कि घटना के बाद फैजान का साथ देने वालों में इकलौते सदर विधायक विक्रम सिंह ही थे। धरने में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संगठन की उपस्थिति नहीं दिखी। सोशल मीडिया पर इस दौरान मामले में संगठन पर तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही है। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में कानपुर में थे। इसलिए वह विधायक के धरने पर नहीं पहुंच सके थे। उन्होंने अपने स्तर पर पैरवी की थी।

दो कद्दावर नेताओं का रजा पर हाथ
जिले में इन दिनों रजा को दो नेताओं का संरक्षण प्राप्त होने की तेजी से चर्चा हो रही है। उन दोनों नेताओं का हाथ होने से रजा के हौसले बुलंद रहे हैं। तभी उसने संगठन के नेता को पीटने की हिम्मत की।

सोशल मीडिया पर छाए भाजपा पदाधिकारियों के लिए आमजन के कमेंट। संवाद

सोशल मीडिया पर छाए भाजपा पदाधिकारियों के लिए आमजन के कमेंट। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed