फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Accidents in Thariyanv and Bindki, two youths died

थरियांव और बिंदकी में हुए हादसे, दो युवको की मौत

Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Accidents in Thariyanv and Bindki, two youths died
अभिषेक मौर्य उर्फ निर्भय की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव/बिंदकी। अलग-अलग जगहों पर सोमवार रात हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बिना हेलमेट के बाइक से जा रहे थे। एक को ट्रैक्टर और दूसरे को टेंपो ने टक्कर मारी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के सराय मोहन सलेमपुर निवासी अभिषेक सोनी (23) के मित्र का सोमवार शाम को चकीवा चौराहे पर हादसे में घायल हो गया था। इसकी सूचना पर अभिषेक बोलेरो लेकर मौके पर पहुंचा और मित्र को उसके परिजनों के साथ जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद वह मित्र की बाइक लेकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में मंडासराय और चकीवा के बीच एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे और उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया हादसास्थल पर पुलिस भेजी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।

इसी तरह, ललौली के बनरसी गांव निवासी अभिषेक उर्फ निर्भय (22) सोमवार सुबह कानपुर में रहने वाली बहन के घर गया था। जहां से रात को बाइक से लौट रहा था।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बौरा का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अभिषेक सोनी की फाइल फोटो। संवाद

अभिषेक सोनी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed