फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,A youngster has been arrested with a stolen bike

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,A youngster has been arrested with a stolen bike
खखरेरू। चोरी की बाइक के साथ एक युवक को खखरेरू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइक थरियांव क्षेत्र से चुराई गई थी। युवक ने बाइक और इंजन नंबर से छेड़छाड़ की थी और रंग बदल दिया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाने में तैनात एसएसआई प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वह 12 अक्तूबर की शाम ऐमापुर के खंतवा मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक को रोका।
विज्ञापन

युवक की पहचान राहुल कुमार निवासी खखरेरू के रूप में हुई। पुलिस ने उससे बाइक के कागज मांगे तो वह दिखा नहीं सका। जब पुलिस ने नंबर प्लेट की जांच की तो पता चला कि गाड़ी उसकी नहीं है और यह गाड़ी थरियांव के करनपुर मजरे रामपुर से 28 मई की रात एक शादी समारोह के समय चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि चेचिस और इंजन नंबर में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की गई है। गाड़ी का रंग भी बदल दिया गया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed