फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,65 thousand five hundred rupees cheated by changing atm card

एटीएम बदलकर 65 हजार पांच सौ रुपये की चपत लगाई

Thu, 23 Dec 2021 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,65 thousand five hundred rupees cheated by changing atm card
फतेहपुर। एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने एक युवक के बैंक खाते से 65 हजार पांच सौ रुपये की चपत लगा दी। युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी बिलारीमऊ गांव निवासी राहुल कुमार का शहर के राधा नगर स्थित एक बैंक में खाता है। राहुल ने बताया कि वह 16 दिसंबर को एटीएम से रुपये निकालने राधानगर आया था।
विज्ञापन

एटीएम पर दो युवक आए। उसका रुपया नहीं निकल रहा था। तो एक युवक ने उसे हटाकर अपने एटीएम कार्ड से रुपये निकाले। इसके बाद वह फिर से रुपये निकालने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख दूसरे युवक ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड झटके से ले लिया और बोला ऐसे रुपये ऐसे निकाले जाते हैं। वह एटीएम कार्ड को साफ करके रुपये निकालने लगा अऔर कार्ड बदल लिया।
पैसा नहीं निकलने पर सर्वर न आने की बात कहकर दोनों चले गए। 16 दिसंबर को दूसरे एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले गए। एक शॉपिंग माल से 10 हजार 797 रुपये और 2680 रुपये की खरीददारी की गई।
एक ज्वैलर्स की दुकान से 26 हजार एक सौ रुपये की अंगूठी खरीदी गई। अब उसके खाते में चार रुपये बचे हैं। उसका बैंक में लिंक मोबाइल नंबर खो चुका है।
इस वजह से रुपये निकलने की जानकारी नहीं हो सकी। उसने 18 दिसंबर को खाते में एंट्री कराई। तो एटीएम बदलकर रुपये निकाले जाने का पता लगा। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
सात दिसंबर की घटना में भी इस गैंग का हाथ
एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख 42 हजार रुपये की टप्पेबाजी सात सितंबर को अंदौली निवासी मोहम्मद शारिक के खाते से हुई थी। असोथर के साथ राहुल और मोहम्मद शारिक की घटना में कई बात एक जैसी सामने आई है।
पुलिस कयास लगा रही कि दोनों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है। दोनों घटनाओं को अंजाम देने में दो युवक शामिल रहे। उसके बाद दोनों में एक ही ज्वैलर्स की दुकान से खरीददारी की गई। एक ही शॉपिंग माल से खरीद फरोख्त की गई। दोनों कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज में कैद होगे। उसके बाद भी पुलिस पकड़ने में नाकाम है।
एक कंपनी का ही एटीएम बूथ चुना जाता
इस महीने में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये पार करने की तीसरी घटना सामने आई है। तीनों घटनाओं में शातिरों ने एक कंपनी के ही एटीएम बूथ को चुना है। इस कंपनी के ज्वालागंज एटीएम पर कानपुर के टैंकर चालक को भी शिकार बनाया गया था।

उसके बाद दूसरी घटना पीरनपुर स्थित इस एटीएम बूथ पर हुई। तीसरी घटना भी राधानगर के इसी कंपनी एटीएम पर हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शातिर इस कंपनी की एटीएम मशीन से आसानी से छेड़छाड़ कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed